पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chief Minister Kamal Nath Will Write A Letter To Amit Shah, Demanding The Release Of MLAs Who Have Gone To Bangalore

मुख्यमंत्री कमलनाथ अमित शाह को पत्र लिखेंगे, बेंगलुरु गए विधायकों को छुड़ाने की मांग करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री कमलनाथ गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखने जा रहे हैं। उनसे वे बेंगलुरु में बंधक बनाए गए विधायकों को छुड़ाने की मांग करेंगे। साथ ही उन्हें बताएंगे कि प्रदेश में किस तरह चुनी हुई सरकार को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीके से गिराने की कोशिश की जा रही है। कमलनाथ शुक्रवार को राज्यपाल से मिलकर भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का आरोप लगा चुके हैं। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने ये भी कहा था कि वे फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन 22 विधायकों को बंधक बनाकर यह संभव नहीं है।

खबरें और भी हैं...