पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chief Minister KCR Said If I Do Not Have A Birth Certificate, Then Where Will The Poor Get It

मुख्यमंत्री केसीआर बोले- मेरे पास ही बर्थ सर्टिफिकेट नहीं तो गरीब कहां से लाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने कहा कि उनके पास अपना ही जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) नहीं है। ऐसे में अगर पिता का प्रमाण पत्र मांगा जाए, तो उसे कैसे बनवाएंगे। देश के लाखों दलित, पिछड़ें और गरीब ऐसे दस्तावेज कहां से लाएंगे? शनिवार को विधानसभा में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) लागू करने की प्रक्रिया पर हंगामा हुआ। इस दौरान केसीआर ने केंद्र सरकार से नागरिकों के लिए एक राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनका समर्थन किया।

खबरें और भी हैं...