पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चीन ने कोरोनावायरस को वुहान लाने में अमेरिकी सेना का हाथ होने की आशंका जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने गुरुवार रात ट्विटर पर कहा, “कोरोनावायरस पर अमेरिका पारदर्शी रवैया क्यों नहीं अपना रहा? ये भी तो हो सकता है कि ये वायरस अमेरिकी सेना की वजह से हमारे वुहान शहर तक पहुंचा हो।” झाओ के इस बयान के एक दिन पहले अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन ने कोरोनावायरस पर एक्शन लेने में काफी देर कर दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.