पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Congress MLA Bisahulal Missing In Bengaluru For Five Days, Tourism Minister Posted A Selfie From A Flight To Give Information

लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल 5 दिन बाद बेंगलुरु में मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बीच 5 दिन से लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह रविवार को बेंगलुरु में मिले। खबर लगते ही कमलनाथ ने पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल को बेंगलुरु भेजा। जहां से विधायक को नियमित फ्लाइट से इंदौर लाया गया। मुख्यमंत्री ने इंदौर से बिसाहू लाल को लाने के लिए सरकारी हवाई जहाज भी रवाना किया। बिसाहू लाल सरकारी विमान से भोपाल आ गए हैं। राजधानी आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह और रघुराज कंषाना अब भी लापता हैं। दोनों के जल्द वापस लौटने की संभावना जाहिर की जा रही है।

खबरें और भी हैं...