पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दमिश्क में ईंधन से भरा ट्रक दो यात्री बसों से टकराया, 30 लोगों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युद्धग्रस्त सीरिया में शनिवार को एक ईंधन से भरा टैंकर दो बसों से टकरा गया। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। हादसा दमिश्क के पास हुआ। इस दौरान कुछ कारों समेत अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। करीब 70 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी इनकी संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2011 में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से सीरिया में भारी तबाही हुई। 50 लाख से ज्यादा सीरियाई लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ा है।

खबरें और भी हैं...