पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में महिलाओं की खास टीम 'दंतेश्वरी फाइटर्स' नक्सलियों से मोर्चा ले रही है। इस 30 सदस्यीय टीम में महिला पुलिसकर्मी और सरेंडर करने वालीं महिला नक्सली शामिल हैं। ये महिलाएं 2019 से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड्स के ऑपरेशन के दौरान जंगलों में भी जाती हैं। टीम लीडर कॉन्स्टेबल सुनैना पटेल कहती हैं कि प्रेग्नेंसी की वजह से ड्यूटी पर असर न पड़े, इसलिए उन्होंने साढ़े छह महीने तक अफसरों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। अगर बेटी हुई तो वे उसे दंतेश्वरी फाइटर नाम देंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.