पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
यूईएफए चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टरफाइनल में लेग-2 के मुकाबले 11 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस राउंड में 16 टीमों के बीच 8 मैच होंगे। डिफेंडिंग चैम्पियन लिवरपूल पर बाहर होने का खतरा है, क्योंकि उसे पहले लेग मुकाबले में स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने 1-0 से हराया था। चैम्पियंस लीग में होम और अवे गोल, अगले चरण में पहुंचने में बड़ा रोल निभाते हैं। होमग्राउंड में किया गया गोल होम गोल और दूसरी टीम के होमग्राउंड पर किया अवे गोल कहलाता है। अगर लिवरपूल 3-2 से भी अगला मैच जीता तो अवे गोल के कारण एटलेटिको को क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिल जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.