पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चीन और इटली के बाद ईरान तीसरा ऐसा देश है, जहां कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा असर है। अब तक यहां 514 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक सैटेलाइट इमेज सामने आई है। इसमें एक साथ सैकड़ों कब्रें दिखने का दावा किया गया है। मैक्सार टेक्नोलॉजी की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीर को वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर का आधार बनाया है। इसके मुताबिक ये कब्रें कौम शहर के बेहशत-ए-मशोमेह कब्रिस्तान में खुदी हैं। यहां फरवरी के अंत में 100 एकड़ में कब्रिस्तान बनाया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.