पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हिमाचल के चंबा जिले में मंगलवार सुबह 6.30 बजे सड़क हादसे में 5 लोग मारे गए। चंडीगढ़ से चंबा आ रही हिमाचल प्रदेश रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। हादसे में 34 लोग घायल हो गए। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें होशियारपुर के टांडा रेफर किया गया है। हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के पासा हुआ। बस चंडीगढ़ से पठानकोट होते हुए चंबा जा रही थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.