पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस (कोविड-19) अब तक 110 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। वहीं, यहां लगातार कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। पहली बार वुहान में संक्रमण का मामला सिंगल डिजिट तक पहुंच गया। बुधवार को यहां केवल 8 नए मामले दर्ज किए गए हैं। चीन के हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को बताया कि देश में बुधवार को 15 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई। चीन में अब तक संक्रमण के 80,793 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 3,172 लोगों की मौत हो चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.