झारखंड विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ झामुमो और सहयोगी दल कांग्रेस के एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्रिमंडल का विस्तार विश्वासमत के बाद होगा। जिन 2 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, उनमें झामुमो से स्टीफन मरांडी और कांग्रेस से आलमगीर आलम के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मोरहाबादी मैदान में होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.