पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर में मंत्री रहे सैयद अल्ताफ बुखारी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) लॉन्च की। इसमें पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के 31 नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह खुशी का मौका है कि हम नई पार्टी लेकर आए हैं। इससे हमारी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, क्योंकि लोगों की उम्मीदें और चुनौतियां काफी ज्यादा हैं। अपने लोगों के हितों के लिए सभी चुनौतियों से निपटने की मेरी इच्छाशक्ति दृढ़ है। कश्मीरी पंडितों को वापस लाना और महिला सशक्तीकरण हमारे एजेंडे में है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.