पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में रविवार देर रात मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से शिकस्त दी। यूनाइटेड ने 60 साल बाद एक सीजन में सिटी और चेल्सी को हराया है। 18 फरवरी को ही यूनाइटेड ने चेल्सी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की थी। सिटी के खिलाफ एंथोनी मार्शल ने 30वें मिनट में पहला गोल किया। जबकि विजयी गोल स्कॉट मैक्टोमिने ने इंजरी टाइम (90+6 वें मिनट) में गोल किया। इससे पहले यूनाइटेड ने सिटी और चैल्सी को 1960-61 के सीजन में हराया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.