फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी (32) सोमवार रात दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए। पेरिस में हुए समारोह में उन्होंने रिकॉर्ड छठी बार बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीता। लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक दूसरे और युवेंट्स के क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे। रोनाल्डो यह अवार्ड 5 बार जीते हैं। महिलाओं में अमेरिका की मेगन रेपिनो ने दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। उनसे पहले नॉर्वे की एडा हैगरबर्ग ऐसा कर चुकी हैं। मेसी ने चार साल बाद यह पुरस्कार जीता। पिछली बार वे शीर्ष तीन में भी जगह नहीं बना पाए थे।