पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा राज्यसभा टिकट दे सकती है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा साझा किया। इस पर तारीख एक दिन पहले की, यानी 9 मार्च लिखी है। उनके इस्तीफा पोस्ट करने के 20 मिनट बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकालने का आदेश जारी किया। सिंधिया गुट के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा सिंधिया को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और फिर केंद्रीय मंत्री बना सकती है।

खबरें और भी हैं...