पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नृत्यगोपाल दास बोले- विहिप के मॉडल पर 3 साल में बनकर तैयार होगा राम मंदिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा है कि राम मंदिर विहिप के न्यास मॉडल पर बनेगा। इसके लिए विहिप कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों को मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। उनका दावा है कि मंदिर में रामलला पूजन वैष्णव समाज का ही कोई व्यक्ति करेगा। दास अयोध्या को विश्व की सबसे खूबसूरत नगरी के तौर पर विकसित करने की मांग भी करते हैं। उनका कहना है कि मंदिर का मॉडल बनाने वाले चंद्रकांत भाई सोमपुरा की देखरेख में ही मंदिर बनेगा। इसके लिए भक्तों से 10-10 रु. चंदा लेंगे।

खबरें और भी हैं...