पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कारोबारी को लूटने की कोशिश कर रहे 2 बदमाशों को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी में कारोबारी को लूटने की कोशिश कर रहे 2 आरोपियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना मंगलवार सुबह सोनबरसा के हाईस्कूल के पास घटी। कारोबारी रामबाबू महतो अपने घर से सीतामढ़ी की ओर जा रहे थे, तभी दोनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। एक आरोपी ने पिस्तौल का बट मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से इतना पीटा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...