पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला दिवस के मौके पर एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलटों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। रविवार को राष्ट्रपति भवन में फाइटर पायलट मोहना जीतरवाल, अवनि चतुर्वेदी और भावना कांत को यह पुरस्कार दिया गया। फाइटर पायलटों ने कहा कि हम किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और देश की सेवा के लिए तत्पर हैं। सरकार ने प्रयोग के तौर पर महिलाओं के लिए फाइटर स्ट्रीम की शुरुआत की थी। तीनों पायलट 2018 में मिग-21 उड़ा चुकी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.