पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टोक्यो ओलिंपिक पर कहा कि वे इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी और मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। आबे ने कहा कि ओलिंपिक को लेकर सभी तैयारियां पटरी पर हैं। इसको टालने या रद्द करने पर विचार नहीं कर रहे। इवेंट तय समय पर ही होगा। इस साल ओलिंपिक 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होंगे। उधर, जापान में अभी तक कोरोना के 1500 मामले सामने आ चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.