पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या सोमवार को 56 हो गई। इसे देखते हुए भारत ने 31 मार्च तक सभी विदेशी जहाजों की एंट्री बैन कर दी है। दिल्ली सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए मेट्रो और बसों को डिसइन्फेक्ट करने के निर्देश दिए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 3 केस सामने आए हैं। इसी बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। सभी को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। केवल अस्वस्थ व्यक्ति ही मास्क पहनने, ताकि किसी और को इन्फेक्शन न हो।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.