पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएचएलएफ केस में यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर के 7 ठिकानों पर छापे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद सोमवार को सीबीआई ने मुंबई में कपूर से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने कपूर और उसके परिवार को कथित तौर पर 600 करोड़ रु की रिश्वत दिए जाने के मामले में शनिवार को केस दर्ज किया था। यह मामला दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़ा हुआ है। सीबीआई के केस दर्ज करने का खुलासा ईडी की ओर से कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ।

खबरें और भी हैं...