पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम और इसे फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया। जयशंकर ने कहा- कोरोनावायरस संक्रमण चिंता की बात है। हमें इस पर जिम्मेदारी से कार्रवाई करनी होगी। पहली प्राथमिकता कोरोनावायरस से जूझ रहे ईरान में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को वापस लाना है। ईरान में लगभग 6,000 भारतीय फंसे हैं। इनमें 1,100 तीर्थयात्री महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर से हैं। इसके अलावा 300 छात्र भी वहां पर फंसे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.