पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Trump Also Did A Test, Thermal Screening Of People He Came In Contact With

ट्रम्प ने भी टेस्ट कराया, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिकी में शनिवार तक कोरोनावायरस के संक्रमण के 2499 मामले सामने आए। यहां 55 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी। सभी राज्यों को 50 बिलियन डॉलर (करीब 3.69 लाख करोड़ रुपए) की सहायता की मंजूरी दी गई। ट्रम्प ने भी शनिवार को कोरोना के लिए टेस्ट कराया। इसकी रिपोर्ट कुछ दिनों में आएगी। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...