पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विहिप नेता वीके बंसल ने कहा- रामलला बुलेट प्रूफ मंदिर में शिफ्ट होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु 25 मार्च से रामलला का पास से दर्शन कर सकेंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विनोद कुमार बंसल ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामलला को अस्थाई मंदिर से बुलेट प्रूफ मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल दर्शक 52 फिट की दूरी से रामलला के दर्शन करते हैं। लेकिन, शिफ्टिंग के बाद दूरी 25 फिट रह जाएगी। मंदिर के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी और एक्सरे मशीनें लगाई जाएंगीं। श्रद्धालुओं के लिए क्लॉक रूम की सुविधा भी होगी। इसके साथ ही उम्रदराज श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...