पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
प.बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने महिलाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नेता और मंत्री फिरहाद हाकिम का बहिष्कार करने का आग्रह किया। कोलकाता के रवींद्र भारती विवि परिसर में रविवार को बसंतोत्सव कार्यक्रम में घोष ने कहा कि कुछ महिलाएं तो ड्रग्स लेकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के संगीत की पैरोडी बना रही हैं। पिछले दिनों साड़ी पहने कुछ महिलाओं के वीडियो वायरल हुए थे। इनके शरीर पर टैगोर के गाने के साथ आपत्तिजनक शब्द लिखे थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.