पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 21-22 मार्च को ढाका में होने वाले वर्ल्ड और एशिया इलेवन के मैच टाल दिए हैं। बोर्ड के मुताबिक, यह फैसला कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लिया गया है। मैचों की अगली तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, इस संक्रमण की वजह से अब आईपीएल 2020 पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। 14 मार्च को आईपीएल की गवर्निंग बॉडी की अहम बैठक होना है। इसमें आईपीएल को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.