पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 57 केस निपटाए, 1.12 करोड़ रुपए के अवाॅर्ड पास

57 केस निपटाए, 1.12 करोड़ रुपए के अवाॅर्ड पास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली जिला अदालत में कई केसों की सुनवाई और अधिकतर केसों का मौके पर ही किया निपटारा

लोक अदालत

मोहाली जिला अदालत में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डीएलएसए) के बैनर तले नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मोहाली कोर्ट में दो बैंचेस लगाए गए, इसके अलावा डेराबस्सी खरड़ कोर्ट में एक-एक बैंच लगाया गया।

इस दौरान बैंकों संबंधी केस जैसे पैसे लेन-देन, चैक बाउंस, लोन ब्याज संबंधी केस जैसे अन्य केसों की सुनवाई और अधिकतर केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया। मोहाली कोर्ट में डीएलएसए के चेयरमैन-कम-एडीजे परमिंदर पाल सिंह की अगुवाई में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जस्टिस परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस लोक अदालत में बैंकों संबंधी केसों के अलावा सेक्शन 138, एनआई एक्ट, रिकवरी सूट (बकाया प्री-लिटिगेशन के मामले) जैसे कुल 249 केस रखे गए थे। जिसमें से कुल 57 केसों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और 1 करोड़ 12 लाख 45 हजार 896 रुपए के अवार्ड पास किए गए।

एडीजे पीपी सिंह ने बताया कि लोक अदालत के जरिए कोशिश होती है कि दोनों पार्टियों को आमने सामने बिठाकर केस का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में जो फैसला होता है, उसकी आगे किसी भी कोर्ट में अपील नहीं डाली जाती। लोक अदालत का फैसला आखिरी फैसला होता है।

डीएलएसए के सचिव-कम-चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पुनीत मोहन शर्मा अगली लोक अदालत 12 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसमें सिविल माल विभाग के केस लगाए जाएंगे। इसमें लोग लाभ उठाकर अपने झगड़ों का सहमति से फैसला करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की वेबसाइट www.pulsa.gov.in टोल फ्री नंबर 1968 पर संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...