सनत भारद्वाज अकाली दल के जिला उपप्रधान नियुक्त
डेराबस्सी | मुबारिकपुरके सनत भारद्वाज को शिरोमणि अकाली दल जिला मोहाली का उपप्रधान नियुक्त किया गया है। मार्केट कमेटी डेराबस्सी के चेयरमैन चांद राणा ने पार्टी के नव नियुक्त जिला उपप्रधान सन्नत भारद्वाज को बधाई देते उनका मुंह मीठा कराया। चांद राणा ने कहा कि भारद्वाज की पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री भारद्वाज ने विधायक एन.के.शर्मा, सियासी सलाहकार कृष्णपाल शर्मा, चेयरमैन चांद राणा समेत पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते भरोसा दिलाया कि वे शिरोमणि अकाली दल की मजबूती के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस मौके पार्षद सुरेन्द्र जैन, समाजसेवी चंद्रपाल मुबारिकपुर, राजेन्द्र कुमार पप्पू, जय भगवान, दिनेश मित्तल, विकास गुप्ता, शशी राणा, भोला गुप्ता, गुरदेव आदि पार्टी के वर्कर मौजूद थे।