पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 37 क्विंटल नशा भट्टी में जलाया

37 क्विंटल नशा भट्टी में जलाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी में पटियाला जिले के अलग-अलग पांच थानों से लाई गई लाखों रुपए की करीब 37 क्विंटल नशे की खेप डेराबस्सी के एक उद्योग की भट्ठी में आग के हवाले कर दी गई। यह नशा 195 आपराधिक मामलों की केस प्रापर्टी था जिसमें सबसे अधिक मात्रा भुक्की की थी। अदालती निर्देशों से पटियाला के एसपी(इन्वेस्टिगेशन) परमजीत सिंह की अगुवाई में आई टीम ने इसे आग वाली भट्टी के हवाले करवाई। इस पूरी प्रक्रिया का एसएसपी गुरमीत सिंह जिला पटियाला ने भी जायजा लिया जिसकी बाकायदा विडियोग्राफी भी करवाई गई। जानकारी देते डीएसपी मनप्रीत सिंह (इन्वेस्टिगेशन) ने बताया कि जिला पटियाला में पड़ते पांच थाने भादसों, अर्बन इस्टेट, त्रिपड़ी, कोतवाली नाभा लाहौरी में 195 मामले दर्ज किए गए थे। इन सभी मामलों में भुक्की 35 क्विंटल 29 किलो 900 ग्राम, स्मैक 4 किलो 320 ग्राम 7 मिली ग्राम, गांजा 40.69 किलोग्राम, नशीली गोलियां 63 हजार 510, कैप्सूल 26304, नशीला पाउडर 10.10 किलोग्राम, तरल पदार्थ 73.600 मिलीलीटर है। मानयोग अदालत में चल रहे मामलों का निपटारा होने के बाद उक्त नशे की खेप को डेराबस्सी स्थित पीसीसीपीएल उद्योग की भट्ठी में आग लगाकर स्वाह कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई एएसआई हरदयाल सिंह, एएसआई जागीर सिंह अदालत की ओर से आए प्रतिनिधि हरबंस सिंह की हाजरी में की गई।

खबरें और भी हैं...