पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाका देख शराब छोड़ भागे तस्कर, 4 पेटी शराब समेत कार जब्त

नाका देख शराब छोड़ भागे तस्कर, 4 पेटी शराब समेत कार जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसका नाका देख कर एक तस्कर एस्टीम कार में चार पेटियां शराब की छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार शराब को कब्जे लेकर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर हवलदार रमेशवर कुमार के नेतृत्व में गांव इस्सापुर मोड़ पर दोपहर तीन बजे नाकाबंदी की गई। इस दौरान शक के आधार पर चंडीगढ़ की ओर से रही एक एस्टीम कार को रुकने का इशारा किया गया।

चालक ने पुलिस के नाके से पहले ही कार छोड़ कर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से चार पेटियां शराब की बरामद हुई। इनमें तीन पेटियां हरियाणा में बिक्री की देशी एक चंडीगढ़ बिक्री की अंग्रेजी शराब की पेटी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि कार को नीशु निवासी हल्लो माजरा, चंडीगढ़ के रुप में हुई है। जांच में सामने आया कि नीशु शराब को गांव परागपुर निवासी कमल को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच में सामने आया कि कमल पहले पिछले लंबे समय से अवैध तौर पर शराब बेच कर गैर-कानूनी कार्य कर रहा है। दोनों आरोपी अभी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...