पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एंबुलेंस में हो सकेगा गऊओं का इलाज

एंबुलेंस में हो सकेगा गऊओं का इलाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सीगौरक्षा दल के परस गऊओं के इलाज के लिए अब एंबुलेंस भी उपलब्ध हो गई है। एंबुलेंस का उद्घाटन विधायक एनके शर्मा के पार्षद भाई यादविंदर सिंह ने कैमलो तीर्थ के महंत स्वामी रामानंद पुरी के साथ किया।

उनके साथ नगर प्रधान भूपिंदर सैनी, वरिष्ठ नगर उपप्रधान मुकेश गांधी पार्षदों में रविंदर बतरा एवं नरेश उपनेजा भी मौजूद थे। गऊरक्षा दल के चेयरमैन गुरनाम सिंह एवं प्रधान नरेश बतरा ने बताया कि एंबुलेंस के आने से हर किस्म की गाय, बछड़ा, बैल, नंदी, नील गाय का इलाज समय पर संभव हो पाएगा।

एनके शर्मा ने गऊ तस्करी रोकने के लिए 9 लाख का गेटवे नामक नए फोर बाई फोर वाहन खरीदने का एलान किया। इस मौके प्रापर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान रमेश राणा ने 11 हजार रुपए, पार्षद नरेश उपनेजा ने 11 हजार रुपए और चेयरमैन सुशील व्यास ने भी 5100 रुपए की वित्तीय मदद दी। इस मौके पर भाजपा प्रधान रजनीश बहल, रविंदर वैष्णव, सोनू सेठी, प्रिंस जैन, राजेश नारायण, रिंकू चावला केके शर्मा के अलावा गौरक्षा दल की फर्स्ट एड टीम के सदस्य भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...