समाजसेवी रविंदर जैन को बनाया गया डेराबस्सी ब्लॉक का प्रधान
डेराबस्सी | इंडियाह्यूमन राइट्स वॉच(रजि) की एक बैठक संस्था के चेयरमैन एडवोकेट अनिल कौशिक की देखरेख में प्रधान विक्रमजीत पासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान संस्था सदस्यों की ओर से डेराबस्सी ब्लॉक प्रधान का चुनाव किया गया जो सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें समाज सेवी रविंदर जैन को प्रधान, सीताराम को वरिष्ठ उपप्रधान, जसविंदर सिंह को उपप्रधान, ओमपाल सरोज को महासचिव, अश्विन जैन को वित्तीय सचिव बलबीर सिंह को संगठन सचिव चुना गया। बैठक में पंजाब युनिट के प्रधान अजमेर सिंह एवं प्रशासकीय महासचिव सुखबीर सैनी ने भी अपने विचार पेश किए। इसके अलावा जोगिंदर सिंह सूबेदार नसीब कौर बाठ, धरमिंदर सिंह धामी को पंजाब युनिट में शामिल किया गया जबकि गुरप्रीत सिंह मैडम साक्षी को केंद्रीय कमेटी में लिया गया।