बैंक के केसों के लिए पूरे जिले में लोक अदालत आज
मोहाली|मोहाली कोर्टमें डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथाॅरटी (डीएलसीए) की ओर से शनिवार को पूरे जिले में नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। मोहाली के अलावा खरड़ डेराबस्सी में भी स्पेशल बेंच लगेंगे। यहां कत्ल और संगीन जुर्मों को छोड़कर सभी मामले सॉल्व किए जाएंगे। लोक अदालत में बैंकों संबंधी केस जैसे चेक बाउंस, बैंकों के कर्जों की रिकवरी और जमीन के मामले आदि केसों की सुनवाई होगी। इन केसाें को मौके पर ही निपटा दिया जाएगा। सभी कोर्ट्स में लोक अदालत सुबह 10.30 बजे से दोपहर चार बजे तक चलेगी।