पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेजन और करिश्मा बेस्ट एथलीट

तेजन और करिश्मा बेस्ट एथलीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी | श्रीसुखमनी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 18वीं दो रोजा वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। सुखमनी ग्रुप के अलग अलग कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लड़कों में तेजन राजपूत तथा लड़कियों में करिश्मा को बेस्ट एथलीट चुना गया तथा नाग हाउस को सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया। खेल प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन अर्जुन अवार्डी (हॉकी) एवं एसपी सिटी गगन अजीत सिंह ने विशेष तौर पर पहुंच कर खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटने की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों का शारीरिक तथा मानसिक तौर पर भी सेहतमंद होना जरूरी है तथा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने नौजवानों से नशों से भी दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें खेलों के लिए प्रोत्साहित किया। खेल प्रतियोगिताओं को चार हाउसों में बांटा गया था। खेल मुकाबलों में 800 मीटर दौड़ लड़कों में अमनदीप पहले, विशाल दूसरे तथा बरमजीत तीसरे स्थान पर रहे जबकि लड़कियों में पूजा पहले, पायल दूसरे तथा परवीन तीसरे स्थान पर रही। जेवेलिन थ्रो लड़कियों में प्रदीप कौर पहले, मिनी शर्मा दूसरे तथा पूजा तीसरे स्थान पर रही जबकि लड़कों में बरिंदर सिंह पहले, विशाल दूसरे तथा तीरथ राज वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट लड़कियों में प्रियंका, कृष्णा पूजा ने क्रमश पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। लोंग जंप लड़कों में शुभम पहले, तेजन दूसरे तथा अबराम तीसरे स्थान पर रहे।

खबरें और भी हैं...