वॉट्सएप और सोशल मीडिया का के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ें: सोढी
नंबरदार यूनियन की मीटिंग में कई मुद्दों पर की चर्चा
जीएमएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेटिंग मुकाबलों में रंधीर फर्स्ट और कृष्ण सेकेंड
आॅल इंडिया पीस मिशन बाबू किशोरी लाल की याद में यात्रा निकालेगी
जीरकपुर | अकालीदल के आईटी सेल के जिला इंचार्ज फुलबाग सिंह सोढी ने एमसी ऑफिस में रखी मीटिंग में पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्ड में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़े। इसके लिए वॉट्सएप ग्रुप, और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करें। सरकार ने लोगों के लिए जो योजनाएं शुरु की हैं उनके बारे में जागरूक करें। जो इन योजनाओं का लाभ ले सकते है। उन लोगों को लाभ पहुंचाने का काम करें। कई लोगांे को सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है उनको पूरी जानकारी दें। अपने वार्ड में होने वाले कामों की भी जानकारी लाेगों को दें। फीडबैक के तौर पर लोगों से जानें कि उनकी क्या जरूरत है। उस फीडबैक के आधार पर डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है। साल 2017 में चुनाव होने हैं। इसलिए लोगां को अपने साथ जोड़ने के लिए यह अभियान शुरु किया गया है। खासकर डेराबस्सी हल्के में एन के शर्मा को मजबूती से आगे रखने और विरोधियों का शिकस्त देने के लिए यहां अधिक लोगों को साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है।