पंडवाला में लोगों को को नशे के खिलाफ किया जागरूक
डेराबस्सी | गांवपंडवाला में आगाज एजुकेशनल एंड वेल्फेयर ट्रस्ट एनजीओ की ओर से नशा छोड़ो जागरूक कैंप लगाया गया। जरनैल सिंह की अध्यक्षता में लगे इस कैंप में गांव आस पास के लोगों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था द्वारा ग्रामीणों को प्रोजेक्ट के माध्यम से डॉक्यूमेंटरी फिल्म के माध्यम से लोगों को नशे प्रति जागरूक किया गया। कैंप में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए दलजीत सिंह सैनी ने ग्रामीणों को नशे से होने वाली बीेमारियों प्रति जागरूक किया तथा नशे आदि सामजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा नशा छोड़ो जागरूक अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर कैंप लगाकर नशे प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।