पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भ्रूण हत्या विषय पर पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन

भ्रूण हत्या विषय पर पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयसिविल अस्पताल में एस.एम.ओ डाॅ.महिन्द्र सिंह की प्रधानगी में जिला स्तरीय भ्रूण हत्या रोको, बेटी बचाओ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर काउंसिल प्रधान भूपिंद्र सैनी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की जबकि सिविल सर्जन मोहाली डॉ नीलम भारद्वाज रिटायर्ड डी.आई.ओ भारद्वाज विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम दौरान लिंग अनुपात के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों रेशम कौर सब सेंटर छत्त के पहला ईनाम, संतोष कुमारी, चरनजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमनदीप कौर को क्रमवार सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुखमनी नर्सिंग कालेज डेराबस्सी के विद्यार्थियों ने भी भ्रूण हत्या रोको विषय पर नाटक प्रस्तुत किया पोस्टर मेकिंग मुकाबला भी करवाया गया। इस मौके पर डाॅ. एसएच चीमा सर्जन, भूपिन्द्र सिंह डाहरी नोडल अफ्सरा, शीनम ग्रोवर बी.ई.ई, गुरदीप चहल, कुलदीप रंगी, हनी सैनी, रवि भांखरपुर, रमेश राणा, दविन्द्र सिंह पार्षद आदि उपस्थित थे।

डेराबस्सी | भ्रूणहत्या रोको विषय पर नाटक प्रस्तुत किया पोस्टर मेकिंग मुकाबला करवाया गया।

खबरें और भी हैं...