पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापिका पर स्कूल के विकास में रुकावट डालने का आरोप

अध्यापिका पर स्कूल के विकास में रुकावट डालने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवअंबछप्पा की ग्राम पंचायत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने सरकारी एलिमेंटरी स्कूल की अध्यापिका पर स्कूल के विकास कार्यों में जानबूझ कर रुकावट डालने का आरोप लगते हुए मुख्य संसदीय सचिव हलका विधायक शिक्षा के विभाग के संबंधित उच्च अधिकारियों को लिखती रुप में पत्र देकर अध्यापिका का स्कूल से तबादला करने की मांग की है। सरपंच राम कुमार, ब्लॉक समिति मैंबर दिलबार सिंह, पंचायत मैंबर सुखबीर सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, दलबीर सिंह, स्कूल कमेटी मैंबर सुनीता देवी, परमजीत कौर, बबली देवी, ममता, गुरतेज सिंह ने दी शिकायत मेंं बताया कि स्कूल की अध्यापिका एकता स्कूल के विकास कार्याे में रुकावट डाल रही है। विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट का चौक काटा नहीं जा रहा है जिस कारण स्कूल के काम अधूरे पड़े है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अध्यापिका एकता से मिले तो आगे से वह उनके साथ बड़ी बदतमीजी से पेश आई तथा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर्स की कोई बात नहीं सुनी जा रही है। अध्यापिका के दुर्व्यवहार की पहले भी शिकायत की जा चुकी है तथा उस समय उन्होंने आगे से ऐसा व्यवहार किए जाने की माफी मांगी थी लेकिन अब वह फिर दुबारा मनमर्जी करने लग गई है। उन्होंने कहा कि अध्यापिका एकता द्वारा स्कूल के हर काम में रुकावट पैदा की जा रही है जिससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने अध्यापिका की स्कूल से कहीं दूर तबादला किये जाने तथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि अध्यापिक एकता गांव में गुटबंदी पैदा कर रही है तथा ग्राम पंचायत के विरोधियों के साथ संपर्क कर उनके कहने पर ही काम कर रही है। वहीं, संपर्क करने पर स्कूल की अध्यापिका एकता ने ग्राम पंचायत स्कूल कमेटी के आरोपों को सिरे से नकारते हुए आरोप लगाया कि स्कूल के नए कमरे के निर्माण के लिए सात लाख 40 रुपए के करीब ग्रांट आई है। सरपंच ने उनको 10-10 हजार ईंटों के दो बिल 92 हजार रुपए के देकर चेक काटने को कहा लेकिन जब उन्होंने देखा कि स्कूल में ईंट केवल 12 हजार आई तो बाकी ईंटों के बारे में पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा तथा केवल 20 हजार ईंटों के बिल का चेक काटने को कहा जिस पर उन्होंने इंकार कर दिया। दुर्व्यवहार उन्होंने नहीं बल्कि गलत काम के लिए चेक काटने पर सरपंच अन्यों ने उनके साथ किया है।

{अधिकारियों से की टीचर का तबादला करने की मांग

खबरें और भी हैं...