पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंस्ट्रक्शन पूरी हुई नहीं, एमसी ने दे दिया कंप्लीशन सर्टिफिकेट

कंस्ट्रक्शन पूरी हुई नहीं, एमसी ने दे दिया कंप्लीशन सर्टिफिकेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीभीअपार्टमेंट या बिल्डिंग का निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूरा होने के बाद ही कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। लेकिन जीरकपुर नगर परिषद इस मामले में अपने ही नियम लागू कर रही है। एमसी के अधिकारी लोकल बाडीज डिपार्टमेंट पंजाब की बिल्डिंग बायलाज में कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के नियमों को पूरी तरह से अनदेखा कर रही है। ऐसा कैसे हो रहा है इसकी जांच होनी चाहिए। यह आरोप पीरमुछल्ला में रायल इस्टेट टू के फ्लैट होल्डर आैर इनकी एसोसिएशन के लोग लगा रहे हैंं। एसेसिएशन के प्रधान एचएल सैनी ने एसडीएम डेराबस्सी को दी शिकायत में कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। यहां बिल्डिंग बनाने में भारी गड़बड़ी की गई। बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए जीरकपुर एमसी के अधिकारियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिल्डिंग में अभी भी काम चल रहा है और जीरकपुर एमसी ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट कैसे दे दिया। यहां रोजाना लिफ्ट से ईंटें ऊपर की मंजिलों में कंस्ट्रक्शन के लिए पहुंचाई जा रही है। इससे लिफ्ट खराब हो रही है। यहां रह रहे लोगों को इससे परेशानी हो रही है।

विधायकएससडीएम के साथ बिल्डर को बुलाकर कर चुके मीटिंग: कुछदिन पहले यहां के रेजीडेंट्स की शिकायत पर विधायक मुख्य संसदीय सचिव एन के शर्मा, एसडीएम डेराबस्सी, जीरकपुर एमसी के अधिकारियों बिल्डर के बीच मीटिंग कर यहां हो रहे अवैध निमार्ण को लेकर मीटिंग की गई। शर्मा ने जीरकपुर एमसी के अधिकारियो से कहा कि इस प्रोजेक्ट्स की फाइल दिखाओ। रॉयल इस्टेट टू के फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन के सीनियर उप प्रधान एमएल शर्मा ने आरोप लगाया कि एमसी के अधिकारी दो घंटे तक चली मीटिंग के बाद भी फाइल सामने नहीं लाए। हो सकता है कि बिल्डर को बचाने के लिए इनकी फाइल ही एमसी के रिकार्ड से गायब कर दी हो।

दुकानेंभी बनी हैं अवैध तरीके से: रायलइस्टेट टू में जब हमने फ्लैट लिए तब इसके ब्राेशर में जो नक्शा दिखाया गया अब उससे अलग यहां निमार्ण हो रहा है। दुकानों को प्रोजेक्ट्स के अंदर होना था लेकिन बाहर पूरा कमर्शियल एरिया डेवलप कर दिया गया है। प्रोजेक्ट कमर्शियल पास किया गया जबकि यहां दर्जन भर दुकानें बनाकर बिना सीएलयू के की मनमानी की गई है। इस प्रोजेक्ट्स को सीवरेज के कनेक्शन देने में भी भारी गड़बड़ी की गई है। इन सबकी जांच की जानी चाहिए।

बिल्डर की वाइफ बीमार है। इसलिए बात नहीं हो पा रही है। बिल्डर के साथ मीटिंग की जानी है। यहां फ्लैट होल्डर के साथ जो भी इश्यू हैं उनको सॉल्व किया जाएगा। -परमिंदरसिंह, ईओ, एमसी जीरकपुर

जब बिल्डर से पूछा गया कि रॉयल इस्टेट टू के फ्लैट्स ओनर्स और प्रधान एचएल सैनी, एमएल शर्मा , मीना जैन अन्य रेजीडेंट्स का आरोप है कि आपने इस अपार्टमेंट को बनाने में बिल्डिंग बायलाॅज काे फ्लो नहीं किया है। एमसी से कंप्लीशन सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद भी यहां निर्माण चल रहा है। तो बिल्डर ने कहा कि इस अपार्टमेंट को बनाने में कहीं कोई नियमों को अनदेखा नहीं किया गया। एमसी ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट दे दिया है। यहां जो काम हो रहा है वह कुछ लोग इंटीरियर या लकड़ी का काम कर रहे हंै। -डाॅ. एससीकांसल, बिल्डर

खबरें और भी हैं...