पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरचा ने पड़ोल में सुनीं लोगों की समस्याएं

गरचा ने पड़ोल में सुनीं लोगों की समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुल्लांपुर | पंजाबप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव लखविन्दर कौर गरचा ने विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मिशन-2017 की प्राप्ति के लिए शुरू की गई सभाओं के सिलसिले से खरड़ क्षेत्र के गांवों के दौरे में गांव पड़ोल के लोगों के साथ एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। कांग्रेसी नेता गुरविन्द्र सिंह चाहल बिटटू के गृह निवास में हुई इस मीटिंग में लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में जंगली जानवरों के कारण बहुत समस्या है। जिस कारण लोग बहुत परेशान हैं। जंगली जानवर हर वार किसानों की फसल को उजाड़ देते हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। इस मौके पर सीनियर कांग्रेस नेता जैलदार सरविन्द्र सिंह चैडिय़ां, गुरमेल सिंह सरपंच, मघर सिंह पूर्व सरपंच, परमदीप सिंह वेदवान, अमर सिंह पूर्व ब्लाॅक समिति सदस्य, सागर, हरदेव सिंह, नैब सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...