पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेडिकल कैंप का आयोजन आज

खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेडिकल कैंप का आयोजन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली| चंडीगढ़मार्ग पर स्थित खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को हेल्थश्योर अस्पताल के सहयोह से मल्टीस्पेशिलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन करवाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए खालसा स्कूल के प्रिंसिपल सुपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी देखरेख में गांव घड़ूआं स्थित हेल्थश्योर मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल के सहयोग से बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मल्टीस्पेशिलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान शुगर, ईसीजी जैसे टेस्ट के साथ साथ विभिन्न बिमारियों की जाँच माहिर डाॅक्टरों द्धारा निशुल्क करने के साथ मौके पर ही मरीज़ों को दवाइयां भी फ्री मुहया करवाई जाएंगी। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुपिंदर सिंह ने लोगों से इस निशुल्क मल्टीस्पेशिलिटी मेडिकल कैंप का भरपूर लाभ लेने की अपील की।

खबरें और भी हैं...