पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती गांव पडियाला स्थित गुरुद्धारा करतारसर साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई बसंत पंचमी पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संत बाबा गगनदीप सिंह पडियाला की अगुवाई में किया गया।

इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के उपरांत ढाडी बीबी जसवीर कौर जस सुल्तानपुर लोधी के ढाडी जत्थे ने संगतों को भाई सैदा जी का जीवन वृतांत सुना कर निहाल किया तथा ढाडी ज्ञानी तरसेम सिंह मोरांवाली के जत्थे ने संगतों को ढाडी वारों से निहाल किया। इस मौके पर बाबा गगनदीप सिंह पडियाला एवं माता सुखपाल कौर ने धार्मिक समारोह में पहुंची संगतों एवं ढाडी जत्थों का आभार का आभार जताया। धार्मिक समारोह के दौरान समाजसेवी जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ियां, जत्थेदार साहिब सिंह बडाली गुरमेल सिंह पाबला, गुरप्रताप सिंह पडियाला सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

खबरें और भी हैं...