पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांशी राम के जन्म दिवस पर नया शहर में राज्यस्तरीय रैली 15 मार्च को

कांशी राम के जन्म दिवस पर नया शहर में राज्यस्तरीय रैली 15 मार्च को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़ | बहुजनसमाज पार्टी द्वारा बसपा के संरक्षक कांशी राम के जन्म दिवस के अवसर पर 15 मार्च को नयाशहर में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस सबंध में खरड़ हल्के के गांवों में राज्य जनरल सचिव राजा राजिंदर सिंह ननहेड़िया के नेतृत्व में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। इन बैठकों के माध्यम से लोगो को इस रैली में आने के लिए प्रेरित एकजुट किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ननहेड़िया ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार दलित वर्ग पर अत्याचार कर रही है, परंतु इसे किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाऐगा। उन्होने कहा कि चुनावों में हमेशा ही अकाली-भाजपा गठबंधन दलित वर्ग के लोगो से वोट बटोर लेता है परंतु बाद में अपने वादों से पीछे हट जाता है। इस अवसर पर कैप्टन कर्मजीत सिंह बडाली,बलजिंदर सिंह,हरदीप सिंह कुराली, सर्बजीत सिंह, हरचंद सिंह तथा गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...