एजुस्टार आदर्श स्कूल में बसंत के रंग, बच्चों ने उड़ाईं पतंग
कुराली | एजुस्टारआदर्श स्कूल में प्री प्राइमरी विंग के स्टूडेंट्स ने बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया। इस अवसर पर स्पेशल एसेंबली का आयोजन किया गया। जिसमें स्टूडेंट्स ने जीवन के पथ को बुद्धि एवं शिक्षा से ज्योर्तिमय करने की प्रार्थना करते हुए मां सरस्वती का पूजन किया। बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल यूनिफॉर्म की बजाए सभी स्टूडेंट्स एवं टीचर्स ने पीले कलर की ड्रेस पहनी और साथ ही खाने के लिए स्टूडेंट्स पीले कलर की आइटम्स अपने लंच बॉक्स में लेकर स्कूल पहुंचे।