पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सियाचिन के शहीदों को भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि

सियाचिन के शहीदों को भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनों सियाचिन की चोटी पर देश की रक्षा करते हुए ग्लेशियर में दफन हुए भारतीय सेना के जवानों एवं मौत को मात दे कर 35 फीट बर्फ के नीचे छह दिनों तक सांसों की डोर थामे रहने के बाद अस्पताल में जिंदगी की जंग हारने वाले शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा को भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद वीर सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। भाजयुमो कुराली के अध्यक्ष जे के सिद्धू की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान भाजयुमो पंजाब के वाइस प्रधान भानू प्रताप राणा एवं भाजपा के वरिष्ठ लीडर राकेश अग्रवाल तथा भाजपा सिक्युरिटी सेल जिला मोहाली के अध्यक्ष चैन सिंह चीमा ने विशेष तौर पर शिरकत कर सियाचिन में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों का स्मरण करते हुए उनके द्वारा दर्शाई गई दिलेरी एवं देशभक्ति को मिसाल बताया। उनका कहना था कि शहीद जवान हनुमनथप्पा ने जिस प्रकार अदम्य साहस का परिचय देते हुए 35 फीट बर्फ की मोटी तह के नीचे छह दिनों तक माइनस 40 डिग्री तापमान में बिना कुछ खाए पिए सांसों की डोर को थामे रखा और अस्पताल में जिंदगी की जंग हार कर देश के लिए शहादत दी उनकी तथा उनके साथ शहीद हुए नौ सैनिकों को उनका शत शत नमन है। शोक सभा का आयोजन करते हुए भाजयुमो के मेंबर्स द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखने के साथ-साथ शहीदों के परिवारों के साथ सांत्वना जताते हुए ईश्वर से उन्हें यह असीम दुःख सहने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के सेक्रेटरी करणवीर सिंह राणा ,जसप्रीत वधवा ,नरिंदर कश्यप ,ट्रेड सेल जिला मोहाली के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

खबरें और भी हैं...