पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में 200 मरीजों का किया चेकअप

कैंप में 200 मरीजों का किया चेकअप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली | स्थानीयचंडीगढ़ मार्ग पर स्थित खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हेल्थ श्योर अस्पताल के सहयोग से मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 200 से ज़्यादा मरीजों ने पहुंच विभिन्न बीमारियों से संबंधित चेकअप करवाया। खालसा स्कूल के प्रिंसिपल सुपिंदर सिंह की देखरेख में गांव घडुआं स्थित हेल्थ श्योर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया कैंप के दौरान पहुंचे 200 से ज़्यादा मरीजों का चेकअप माहिर डाक्टरों द्वारा निशुल्क करने के साथ शुगर, सी जी जैसे टेस्ट करने सहित मौके पर ही मरीजों को दवाइयां भी फ्री मुहैया करवाई। इस अवसर पर पार्षद बहादुर सिंह के सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

खबरें और भी हैं...