किसानों को मिलेगी अधिग्रहण जमीन की बची राशि, कागजी कार्रवाई पूरी
शहरसे निकाले जा रहे बाईपास के प्रोजेक्ट के तहत एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) द्वारा किसानों की एक्वायर की गई ज़मीन की बकाया राशी का भुगतान करने की कागजी कार्रवाई बुधवार को स्थानीय मार्किट कमेटी दफ्तर में एसडीएम ऑफिस खरड़ से पहुंचे कर्मचारियों एवं पटवारी परमिंदर सिंह (कुराली) तथा परमजीत सिंह (पडियाला) द्बारा पूर्ण की गई। गौरतलब है कि एक्वायर की गई ज़मीन की पुराने अवार्ड 1-45 करोड़ के हिसाब से किसानों को 30 प्रतिशत राशी का भुगतान सरकार द्वारा किया जा चुका था जबकि 2 करोड़ के नए घोषित अवार्ड के हिसाब से किसानों की शेष 70 प्रतिशत राशि बकाया थी जिसके चलते किसानों द्वारा बडाली मार्ग पर करीब एक महीना पूर्व बाईपास के चल रहे कार्य को रुकवा दिया गया था। किसानों की एक्वायर की गई ज़मीन की वहीं शेष 70 प्रतिशत राशी का भुगतान करने के लिए कागजी कार्रवाई को पूर्ण करने के लिए एसडीएम दफ्तर से दलजीत सिंह ,हरदीप सिंह ,रमेश कुमार एवं कुराली के पटवारी परमिंदर सिंह तथा गांव पडियाला के पटवारी परमजीत सिंह की टीम पहुंची और कुराली एवं गांव पडियाला से पहुंचे किसानों की पहचान कर रजिस्टर पर अंकित उनकी बकाया राशी के सामने उनके हस्ताक्षर करवाते हुए जल्द ही मुआवजे की बकाया 70 प्रतिशत राशी उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया।