मिशन मिलाप: 4 लोगों को उनके घरवालों को सौंपा
कुराली | गांवपडियाला स्थित समाजसेवी संस्था द्वारा उनके यहां दाखिल करवाए गए चार बेसहारा को मिशन मिलाप अभियान के तहत उनके घरवालों को सौंप दिया। जानकारी देते हुए संस्था के संचालक शमशेर सिंह एवं राजिंदर कौर ने बताया कि उनके यहां दाखिल बेसहारा लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचने के लिए शुरू किए गए मिशन मिलाप अभियान चलाया गया है। मिलाए गए लाेगों में महिला कमलेश, मयंक, मोहन और अजीतपाल हैं।