महारुद्र यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली
कुराली | डेराबाबा गोसाईं आणा में वीरवार से आरंभ किए जाने वाले 8 वें महारुद्र यज्ञ के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार को नदी पार वाले शिवस्वरूप स्वामीजी महाराज के तपोस्थल कैलाश धाम से कलश यात्रा आरंभ करने से पूर्व डेरा बाबा गोसाईं आणा के श्री महंत बाबा धनराज गिरी जी महाराज के सानिध्य में हवन यज्ञ एवं पूजन किया गया जिसके पश्चात महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा आरंभ की जो बाबा धनराज गिर जी महाराज की अगुवाई में निहोलका मार्ग से रोपड़ रोड ,नगर काउंसिल दफ्तर ,श्री दुर्गा शिवशक्ति मंदिर से मेन बाजार होते हुए श्री नगर खेड़ा मंदिर पहुंची जहां बाबा धनराज गिर जी महाराज द्बारा भक्तजनों के साथ श्री नगर खेड़ा का पूजन किया।