आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्मानित
कुराली | स्थानीयअनाज मंडी में काउंसिल के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता की अगुवाई में आढ़ती एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय गोयल को जत्थेदार साहिब सिंह बडाली द्बारा सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए गौरव गुप्ता का कहना था कि अनाज मंडी में 42 आढ़तियों में से 22 आढ़तियों ने संजय गोयल को समर्थन देते हुए उन्हें आढ़ती एसोसिएशन का सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया। उनका कहना था कि आढ़तियों के ग्रुप की मजोरिटी संजय गोयल के हक में है। इस अवसर पर जत्थेदार साहिब सिंह बडाली ने संजय गोयल को सिरोपा डाल कर उन्हें प्रधान बनने पर बधाई दी। संजय गोयल ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को तनदेही के साथ निभाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर खत्री सभा कुराली के अध्यक्ष बिट्टू खुल्लर, पार्षद राजदीप सिंह हैप्पी, सुनील भार्गव, अश्वनी बंसल, अशोक कुमार, परवीन कुमार, राकेश कुमार, विपिन बंसल, पंकज विनायक, राज अग्रवाल आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।